फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड में तीनों दोषियों को 20 साल की जेल, पानीपत में लड़की को आग लगाकर मारने के दोषी को उम्रकैद

Fri, 29 Oct 2021 05:11 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के नारनौल में हुए बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड में न्यायालय ने शुक्रवार को दोषियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुना दी। दोषियों में एक फौजी भी शामिल है, जिन्होंने कोचिंग क्लास से आ रही छात्रा से दरिंदगी की थी। वहीं, पानीपत में एकतरफा प्यार में 11 साल की मासूम को जलाकर मार देने के दोषी को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय में अनुभाग अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर लिपिक के वेतन निर्धारण में फर्जीवाड़ा किया गया है। अनुभाग अधिकारी ने निदेशालय में शिकायत देकर खुद इस मामले को उजागर किया है। भिवानी के डीईओ अजीत सिंह ने सैनिक सेवा का लाभ देते हुए लिपिक दिनेश कुमार का वेतन निर्धारित कर फाइल निदेशालय को भेजी थी, जिसमें किसी कर्मचारी ने गड़बड़ी कर डाली। अनुभाग अधिकारी जगपाल ने निदेशक सेकेंडरी शिक्षा व स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिकायत देकर फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: तीनों दोषियों को 20 साल की सजा, कोचिंग क्लास से आ रही छात्रा से आठ घंटे की थी दरिंदगी

रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड में शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना देने को कहा गया है। अगर वे जुर्माना राशि नहीं भरेंगे, तो एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया कि जिला विधिक प्राधिकरण पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दे। गौरतलब है कि तीनों दोषियों ने आठ घंटे तक छात्रा से दुष्कर्म किया था। बाद में उसे फेंककर फरार हो गए थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर

पानीपत में मासूम को मिला इंसाफ: एकतरफा प्यार में 11 साल बच्ची को आग लगाकर मारने के दोषी को आजीवन कारावास

एकतरफा प्यार में वर्ष 2017 में महज 11 वर्ष की बच्ची पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोपी राजीव कुमार को अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश सुमित गर्ग की अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी राजीव कुमार उर्फ राजबीर उर्फ पप्पू पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जबकि पोक्सो एक्ट के तहत भी दोषी को दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी जिला न्यायवादी राजेश कुमार चौधरी ने की। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ घंटे में चकनाचूर हुए थे होनहार छात्रा के सपने, जानें उस काले दिन का सच

नारनौल के कनीना सामूहिक दुष्कर्म कांड में तीन मुख्य दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद जेल ले जाया गया है। पीड़िता के गुनहगार तीनों दोषी 20 साल तक कठोर कारावास की सजा भुगतेंगे। तीनों को पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोचिंग क्लास से आ रही छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दरिंदगी की गई थी। मामला बहुचर्चित हो गया था और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने के साथ ही सरकार की भी किरकिरी हुई थी। हालांकि बाद में पीड़िता की सुध लेने खुद सीएम मनोहर लाल पहुंचे थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर 95 वर्षीय निहंग सिख की मौत, कई दिनों से थे बीमार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर धरनारत निहंगों के जत्थे में शामिल 95 वर्षीय निहंग सिख की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे यहां निहंग बाबा बलविंदर सिंह के साथ रह रहे थे और फरवरी 2021 से लगातार किसानों के धरने में शामिल थे। शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 95 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी गांव मरीदके, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रहने वाले थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर

फतेहाबाद: गांव अहरवां के पास बहादुरगढ़ से बठिंडा तक बिछाई गई भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी

फतेहाबाद के गांव अरहवां से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तेल की पाइप से चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं, तेल लीकेज होने के कारण खेतों में बिखर गया है। हालांकि सूचना मिलते ही कंपनी के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि काफी मात्रा में कच्चा डीजल तेल चोरी हुआ है। फिलहाल अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइप लाइन पंजाब के बठिंडा से बहादुरगढ़ तक गुजरती है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें