फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में रैगिंग से परेशान छात्रा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदी, सोनीपत के कुंडली बॉर्डर हत्याकांड के आरोपी निहंगों का रिमांड बढ़ा

Sat, 23 Oct 2021 04:16 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के हिसार में रैगिंग से परेशान छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी दो सीनियर छात्राएं उससे शराब मंगवाती थीं और छत पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करती थीं। वहीं, सोनीपत के कुंडली बॉर्डर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी चारों निहंगों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों का दो दिन का रिमांड बढ़ा है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे रेलवे की पटरियां चोरी कर रहे तीन आरोपियों को आरपीएफ टीम ने काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। शनिवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में मालगोदाम के पास रखी रेलवे की पटरियों को लोड कर रहे हैं। टीम ने पटरियां चोरी कर रहे तीन आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों में साजिद गांव पुगथला, अरमान निवासी समालखा और विकास गांव आसन का रहने वाला है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी रेलवे की पटरियों को चोरी कर रहे थे। आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पढ़िए अन्य खबरें...
विज्ञापन


हिसार: रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदी, सीनियर छात्राएं हॉस्टल में शराब मंगवा करती थीं अश्लील छेड़छाड़
हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की थर्ड ईयर की स्टूडेंट ने मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। यह स्टूडेंट अपनी दो सीनियर्स की रैगिंग से आहत थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उसे रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और हाथ टूट गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने 2018 में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सोनीपत में आरोपी निहंगों का रिमांड 2 दिन बढ़ा, वीडियो के आधार पर होगी दूसरे आरोपियों की पहचान

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को 4 निहंग आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर आरोपियों को अदालत ने फिर से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले आरोपी सरबजीत को 7 दिन, तो नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद सिंह को 6 दिनों के रिमांड पर भेजा गया था, जिसके पूरा होने पर उन्हें क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड बढ़ाने के पीछे तर्क दिया है कि उनसे वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान करवाई जाएगी, जो हत्याकांड में शामिल रहे हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

हरियाणा: 1726 डिफॉल्टर सूचना अधिकारियों से 2.76 करोड़ का जुर्माना वसूलने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार

हरियाणा में राज्य सूचना आयोग द्वारा लगाई गई 2.76 करोड़ रुपये जुर्माना राशि न भरने वाले 1726 डिफॉल्टर जन सूचना अधिकारियों से जुर्माना राशि वसूली के लिए सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्क्षयता में मॉनीटरिंग कमेटी ने जुर्माना राशि वसूली सुनिश्चित करने के लिए कड़ा आदेश दिया है। गौरतलब है कि आरटीआई एक्ट-2005 के तहत निर्धारित 30 दिन में सूचना देने का नियम है। विलंब से सूचना देने पर सूचना अधिकारी पर 250 रुपये प्रतिदिन की दर से अधिकतम 25000 रुपये जुर्माना ठोकने की सूचना आयोग की पावर है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

झज्जर में मर्डर: धारदार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला, दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला शव
झज्जर के दिमाना गांव में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। युवक का शव दिमाना-चुलियाना मार्ग स्थित निजी क्रिकेट अकादमी में मिला। मृतक की पहचान गांव दिमाना निवासी दिनेश (35) पुत्र गोपीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। दिनेश की हत्या किसने और क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दिमाना-चुलियाना मार्ग पर क्रिकेट अकादमी के मैदान में शव पड़ा है। घटना की सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह, डीघल चौकी प्रभारी कृष्ण मौके पर पहुंचे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणा: सिरसा, भिवानी में डीएपी की आपूर्ति अधिक, दूसरे जिले कर रहे इंतजार, कई जिलों में स्टॉक खत्म होने की कगार पर
हरियाणा में डीएपी खाद की किल्लत के बीच सिरसा में सबसे अधिक 8841 और भिवानी-चरखी दादरी में 5081 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है। इनके साथ ही हिसार, रेवाड़ी और करनाल में भी 3 से 4 हजार मीट्रिक टन के बीच खाद भेजा गया है। वहीं, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक समेत अन्य जिलों में एक हजार एमटी तक भी खाद नहीं भेजा गया। पंचकूला में अब तक मात्र 30 एमटी खाद ही पहुंचा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें