भिवानी: ऑफिस में घुसकर शराब ठेकेदार पर चलाई गोली, इंस्टाग्राम पर हुई थी कहासुनी
हरियाणा के भिवानी जिले के गांव मिताथल-धनाना मार्ग स्थित ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर गोली चला दी। जिस समय गोली चली, उस समय कार्यालय में शराब ठेकेदार के साथ दो और साथी मौजूद थे। आरोपी स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाने पर भड़के टिकैत, कहा-700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा
हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान संगठनों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर रोष जताया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा जो अब किसानों के आदर्श और हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहे हो। कैलेंडर से हटा देना न सिर्फ चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है, बल्कि देश के हर किसान के आत्मसम्मान पर आत्मघात है। हालांकि सोमवार देर रात ही नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है जिसमें चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को भी जगह दी गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: एमएसएमई के लिए उद्यमियों को मिले सस्ती जमीन, राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन ने वित्त मंत्री से किया आग्रह
हरियाणा के उद्यमियों ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई के लिए सस्ती जमीन के प्रावधान की मांग की है। साथ ही नियमों का सरलीकरण करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि एमएसएमई में सुधार सहित भारतीय लघु एवं मझले उद्योगों व खुदरा व्यापार के उत्थान के लिए बजट में क्रांतिकारी कदम उठाने की आवश्यकता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार, विदेश भागने के लिए जा रहे थे दिल्ली एयरपोर्ट
हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर गन्नौर व मुरथल के बीच से सोनीपत पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति-पत्नी व उनका तीसरा साथी शामिल हैं। रवि व वरिंद्र दीप कौर (दंपती) पंजाब के तरनतारन और उनका साथी कणभ चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। आरोपी पाकिस्तान में आतंकी संगठन के संपर्क में थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कुरुक्षेत्र: घर से खेलने के लिए निकली थी सात साल की दिव्यांशी, साढ़े सात घंटे बाद पानी की टंकी से मिला शव
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सात साल की दिव्यांशी का शव उसके लापता होने के साढ़े सात घंटे बाद रविवार की रात डेढ़ बजे उसी की कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ। दिव्यांशी शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। शाम साथ उसके लापता होने की सूचना उसके पिता कमल किशोर से पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...