फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर युवती से गैंगरेप, आरोपियों पर पथराव

Sun, 22 Dec 2013 08:23 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर-असालतपुर गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती को गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ गैंग रेप किया। शनिवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही रिश्तेदारों ने आरोपियों पर पथराव करते हुए एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर भागे हुए दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस के अनुसार,  पिता व भाई के कुछ दिनों से शहर से बाहर होने के कारण एक युवती घर में अकेली रहती है।

शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव का नफीस अपने चचेरे भाई चुन्नू के साथ पड़ोसी युवती के घर में घुस गया। युवकों ने उसे गनप्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। युवक घर से निकलने की फिराक में थे तभी पड़ोस में रहने वाले युवती के रिश्तेदारों ने दोनों को देख लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


युवक भागने लगे तो लोगों ने उन पर पथराव कर दिया और दौड़ाकर नफीस को पकड़ लिया, जबकि चुन्नू भाग गया।
एसएचओ ने  बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चुन्नू की तलाश की जा रही है।  उधर, आरोपी नफीस ने पूछताछ में बताया है कि वह कुछ बकाया रुपये लेने युवती के घर गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें