फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक की सिर काटकर हत्या

Sat, 21 Dec 2013 10:57 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव तालु में युवक जयभगवान (40) की गांव के कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन



युवक का शव खेत में मिला। उसके सिर का ऊपरी हिस्सा और नाक कटे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल की शिकायत पर प्रवीण, उसके पिता जगत सिंह और चचेरे भाई सुप्रसिद्ध के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक दो दिन पहले ही गांव में लौटा था।
विज्ञापन



मृतक के भाई अनिल ने बताया कि उसका भाई सुबह शौच आदि के लिए घर से गया था। वह भी उधर से गुजर रहा था कि तीन लोगों तेज हथियारों समेत आ रहे थे। उसने आरोप लगाया कि प्रवीण, जगत और सुप्रसिद्ध ने उसके भाई की हत्या की है। मुंढाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई अनिल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें