फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए को छोड़ पहली मेरिट सूची जारी, 15 तक भरें फीस

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में मेरिट सूची देखतीं छात्राएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले के लिए शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी। मेरिट सूची बीए संकाय को छोड़कर अन्य की सुबह 11 बजे जारी हो गई लेकिन बीए संकाय की मेरिट सूची दोपहर 3 बजे के बाद भी जारी नहीं हुई। विभाग ने तीन बजे के बाद मेरिट सूची जारी करनी थी जो कि शाम 7 बजे तक नहीं हुई। बीकॉम में पहली बार कट ऑफ 105 प्रतिशत रही है। भूना के राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम संकाय की कट ऑफ 105 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल मनोहर मेमोरियल कॉलेज की बीकॉम में कट ऑफ 100.6 प्रतिशत रही थी। इस बार कॉलेज में बीकॉम की कट ऑफ 103.4 प्रतिशत रही है। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 15 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। जिले के 10 महाविद्यालयों में करीब 6 हजार सीटों पर दाखिले के लिए 13 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है वह 15 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस ही भरनी होगी। 17 को उच्चतर शिक्षा विभाग दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। सूची में शामिल विद्यार्थी 20 तक दाखिला ले सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग 22 से ओपन काउंसिलिंग शुरू करेगा।
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा
कैटेगरी बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी 96.8 90.6 96.6
जनरल ओपन कैटेगरी हरियाणा 78.8 80.8 66.4
राजकीय महाविद्यालय भूना
कैटेगरी बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी - 105 101.4
जनरल कैटेगरी हरियाणा - 96.2 100.4
आल इंडिया आर्थिक पिछड़ा वर्ग 94.6 00
आर्थिक पिछड़ा वर्ग 62.2 98.4
एससी - 65.4 98.2
बीसीए - 77.4 91
बीसीबी - 93.6 00
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
कैटेगरी बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी 97.4 98.2
जनरल कैटेगरी हरियाणा 63.6 79.2
आर्थिक पिछड़ा वर्ग 00 77
एससी - 00 00
बीसीए - 00 72.2
बीसीबी - 00 00
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
कैटेगरी बीकॉम
आल इंडिया कैटेगरी 95
जनरल कैटेगरी हरियाणा 67.4
इंदिरा गांधी महाविद्यालय टोहाना
कैटेगरी बीबीए बीसीए बीकॉम नॉन मेडिकल मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी - 92.8 94.4 99.4 100.6 93.2
जनरल कैटेगरी हरियाणा 74.2 79 85.4 90 64
आर्थिक पिछड़ा वर्ग 00 00 00 00 58.6
एससी 42 00 51.4 00 00
डीएससी 00 77.8 62.8 50.2 00
बीसीए 00 51.4 82.8 88 00
बीसीबी 61.4 70.2 80.6 00 00
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज
कैटेगरी बीकॉम एडिड नॉन मेडिकल मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी 103.4 86.4 86
जनरल कैटेगरी हरियाणा 98.4 61.2 65
आर्थिक पिछड़ा वर्ग 98.2 00 00
एससी 91.6 00 00
डीएससी 91 00 00
बीसीए 92.4 00 00
बीसीबी 00 00 00
डिफ्रेंस डिग्री कॉलेज टोहाना
कैटेगरी बीकॉम नॉन मेडिकल मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी 74.8 76.2 58.8
जनरल कैटेगरी हरियाणा 00 00 00
केटी राजकीय महाविद्यालय रतिया
कैटेगरी बीकॉम नॉन मेडिकल मेडिकल
आल इंडिया कैटेगरी 79.4 73.8 73.8
जनरल कैटेगरी हरियाणा 74.8 00 69.9
श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
कैटेगरी बीकॉम बीबीए बीसीए
आल इंडिया कैटेगरी 99.4 98.6 90
जनरल कैटेगरी हरियाणा 82.6 82.6 64.2
जिले के महाविद्यालयों में ये हैं सीटें
महाविद्यालय कुल सीट
एमएम कॉलेज फतेहाबाद 1230
राजकीय महाविद्यालय रतिया 400
राजकीय महिला कॉलेज भोडियाखेड़ा 680
दुर्गा महाविद्यालय टोहाना 220
राजकीय महाविद्यालय भूना 360
खालसा कालेज रतिया 480
डिफेंस कालेज टोहाना 640
इंदिरा गांधी राजकीय कालेज 885
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 440
विद्यार्थियों को मिली 10 नंबर की वेटेज
उच्चतर शिक्षा विभाग ने जो मेरिट सूची जारी की है। उसके अनुसार 10 नंबरों की वेटेज दी गई है। इसके चलते कट ऑफ 100 पार रही है। भूना महाविद्यालय में बीकॉम की कट ऑफ 105 प्रतिशत रही है। पिछले साल मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीकॉम संकाय में कट ऑफ 100.6 फीसदी रही थी।
विज्ञापन

कोट
उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेरिट सूची जारी कर दी है। तकनीकी दिक्कत के कारण बीए संकाय की मेरिट सूची जारी होने में समय लग रहा है। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आया है वह 15 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकते है।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें