फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी राशि करने के चक्कर में गंवाए 11 लाख 42 हजार, पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी एप कंपनी के लोगों ने दोगुना पैसा देने तथा इंश्योरेंस करने के नाम पर भूना के वीएलडीए परमजीत को 11 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगा दिया। अब गांव धौलू के वीएलडीए परमजीत की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी एप बनाकर जालसाजी, धोखाधड़ी व साइबर ठगी करने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परमजीत ने बताया कि 5 मई को एक एप कंपनी लग्साट्रेड के कर्मचारी निशांत राव का फोन आया। उसने झांसे में फंसा लिया। उसने कहा कि कंपनी में पैसा जमा कराओ, राशि की वापसी की सौ फीसदी गारंटी होगी तथा बीमा भी साथ में होगा और लगाई हुई राशि कभी डूबेगी नहीं। इसके बाद परमजीत ने 18 हजार 500 रुपये फोन-पे के माध्यम से कंपनी में जमा करवा दिए। 20 दिन बाद 83 लाख 93 हजार 978 रुपये का एप अकाउंट में परमजीत को लाभ दिखाया गया। परमजीत का आरोप है कि जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो कंपनी ने खाता ब्लॉक कर दिया और कहने लगे कि आपको साढ़े 18 लाख रुपये कंपनी में और जमा करवाने होंगे, तभी पैसे निकलवा सकोगे, नहीं तो उपरोक्त राशि डूब जाएगी। इस तरह कंपनी ने धोखाधड़ी करके एक महीने में परमजीत से 11 लाख 42 हजार पर जमा करवा लिए। फिर भी कंपनी से अनिरुद्ध चक्रवर्ती, रविंद्र चौधरी व अरमान सिंघानिया ने फोन करके कहा है कि 10 लाख रुपये और जमा करवाएं नहीं तो 11 लाख 42 हजार रुपये के साथ कमाए हुए एक लाख 14 हजार 986 डॉलर डूब जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने परमजीत की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें