फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के जिले में 13 नए केस मिले हैं और 15 रिकवर हुए हैं। रेपिड एंटीजन जांच में ही 13 नए केस मिले है। जिले में 150 सक्रिय केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 5, रतिया में 2, भट्टूकलां में एक, बड़ोपल में 5 नए केस मिले हैं। सोमवार को संक्रमण दर 2.09 फीसदी रही है। कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित शहरी क्षेत्र में मिल रहे हैं। जिले में अब तक 19 हजार 836 केस मिल चुके हैं और रिकवरी दर 96.74 फीसदी रही है।
बढ़ाई गई सैंपलिंग, 622 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई है। जिले में 622 सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 415 सैंपल लिए गए हैं। रविवार को जिले में मात्र 6 फीसदी ही सैंपलिंग हुई थी। अभी लैब से फिलहाल 422 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
1359 किशोरों ने लगवाई दूसरी डोज
कोरोना टीकाकरण की स्पीड जिले में कम है। सोमवार को जिले में 1359 किशोरों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। किशोरों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में कैंप शुरू किए हैं। जिले में सोमवार को 1708 किशोरों ने, 18 से 44 आयु वर्ग के 664, 45 से 60 आयु वर्ग के 216 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 1708 पात्र कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा चुके है। 41 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है।
वर्जन
किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है, इसको लेकर स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे है। इसके अलावा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि दूसरी डोज नहीं लगवाई है तो जरूर लगवा लें।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन