फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: जिला जेल में बंदी ने बाथरूम में लगाया फंदा, चादर को फाड़ रस्सी बनाकर की आत्महत्या

Mon, 19 Jun 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर जिला कारागार के अधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि वह छह अप्रैल से जेल में बंद था। शाम को वह जेल में ही बनी पीर बाबा की दरगाह पर भी माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद बाथरूम में उसने अचानक से चादर को फाड़ कर उसका फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर जिला कारागार में करीब 30 वर्षिय बंदी अंशुल जैन ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक बूडिया गांव का रहने वाला था जोकि इसी साल की छह अप्रैल से एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद था। अंशुल ने फंदा जेल के बाथरूम में ही चादर को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाकर लगाया था। बताया जा रहा है अंशुल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। उसकी परेशानी के बारे में अन्य बंदियों ने पूछना चाहा लेकिन कुछ नहीं बताया। घटना रविवार शाम पौने छह बजे की है। उधर जैसे ही मामले की सूचना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम को पता चली। टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जेल अधिकारी के अनुसार
जिला कारागार के अधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि वह छह अप्रैल से जेल में बंद था। शाम को वह जेल में ही बनी पीर बाबा की दरगाह पर भी माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद बाथरूम में उसने अचानक से चादर को फाड़ कर उसका फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। जब अन्य बंदी वहां गए तब उन्होंने इसकी सूचना जेल के कर्मचारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें