फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके परिवार ने मृतका के पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 Jun 2023 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अवतार सिंह ने जंडियाला पुलिस को बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी बेटी कोमलप्रीत कौर की शादी खतराए कलां गांव निवासी साजनप्रीत सिंह से हुई थी। साजनप्रीत सिंह उनकी बेटी को कई बार जबरदस्ती राजेवाल गांव की चर्च में ले जाता था। इस बारे में बेटी ने उन्हें बताया था।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में जंडियाला थाना के अंतर्गत आते गांव बंडाला में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी कोमलप्रीत कौर (26) की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने झंडेर थाने के गांव खतराए कलां निवासी साजनप्रीत सिंह और उसकी मां परमजीत कौर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: गुरबाणी प्रसारण पर बोले सीएम मान, एक संस्थान को अधिकार क्यों... शर्तें तय करेंगे

गांव रियाली निवासी अवतार सिंह ने जंडियाला पुलिस को बताया कि करीब ढाई साल पहले उनकी बेटी कोमलप्रीत कौर की शादी खतराए कलां गांव निवासी साजनप्रीत सिंह से हुई थी। साजनप्रीत सिंह उनकी बेटी को कई बार जबरदस्ती राजेवाल गांव की चर्च में ले जाता था। इस बारे में बेटी ने उन्हें बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले बेटी के पैर में चोट लगी थी और उसका ऑपरेशन करवाया गया था। इससे पहले कोमलप्रीत कौर टीबी रोग से ग्रस्त थी। बेटी का इलाज करवाने के बजाय उनका दामाद अपनी मां के साथ उसे राजेवाल गांव के चर्च में इलाज के लिए ले जाता था। डेढ़ माह पहले कोमलप्रीत ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसने चार दिन बाद ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें