फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी हत्याकांड: पिता और भाई संग मिलकर बेटी ने रची थी सास को मारने की साजिश, हत्यारोपी दो दिन के रिमांड पर

Tue, 09 Nov 2021 02:26 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

  • बुजुर्ग महिला का हत्यारोपी राजसिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
  • पुलिस उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है
  • मामले में सामने आया है कि सास को मारने की साजिश बहू ने रची थी
  • साजिश में उसके पिता और भाई भी शामिल थे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कलह की वजह से बहू ने अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए पिता व भाई के साथ मिलकर पहले ही साजिश रच ली थी। जिसको योजनाबद्ध तरीके से अंजाम भी दे दिया। बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी राजसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में राजसिंह ने हत्या से जुड़े राज खोल दिए हैं। न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग संतरा देवी की सोमवार सुबह उसी के घर में चाकु से हमला कर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब: श्री सालासर बालाजी धाम रवाना हुए सुखबीर बादल, हरियाणा के फतेहाबाद में किया नाश्ता

डेढ़ साल से न्यायालय में चल रहा है विवाद
इस हत्या में उसकी बहू, बहू का पिता व भाई के साथ-साथ दो पोतियां और एक पोता भी शामिल बताया गया था। जिस पर औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। संतरा के बेटे जितेंद्र का अपनी पत्नी के साथ घर खर्च को लेकर पिछले डेढ़ साल से न्यायालय में विवाद चल रहा था। तीन माह पहले ही किरण अपने तीन बच्चों के साथ उसी घर में रहने के लिए आ गई थी। जिस घर में पहले सास और उसका पति रहता था। विवाद लगातार गहराता चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात

बेटी का घर बचाने की खूब की कोशिशें
संतरा के हत्यारोपी राज सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी किरण का पति जितेंद्र उसकी बेटी व तीन बच्चों के खर्च का पैसा नहीं देता था और उनके साथ झगड़ा करता था। जिसमें उसकी मां की भी अहम भूमिका थी। संतरा की वजह से उसकी बेटी का घर बिगड़ गया था, जिसे बचाने की भी लाख कोशिशें की गई, मगर बात नहीं बनी। इसको लेकर संतरा की हत्या की साजिश रची गई और उसे मौत के घात उतार दिया। वहीं, पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद करने का प्रयास करने में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें