बैंकों के खातों से धोखाधड़ी कर पैसे निकलने के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन सोनीपत जिले में लगातार कहीं न कहीं आम जनता के पैसे बैंक खातों से निकाले जा रहे हैं। पुलिस विभाग की तरफ से अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ताजा मामला गोहाना के आदर्श नगर की रहने वाली विधवा महिला फूलवती के साथ हुआ है। उनके खाते से धोखाधड़ी करके 2,91,858 रुपये निकाल लिए गए। महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत गोहाना सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट
महिला ने शिकायत दी है कि मेरा गोहाना के स्टेट बैंक में खाता है और मेरे मृतक पति रिटायर मास्टर रघबीर की पेंशन लगातार खाते में आ रही थी। जिसमें अभी तक कुल जमा राशि 2,91,858 थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे साथ धोखाधड़ी करके उस राशि को निकाल लिया है। मेरे पास किसी का भी कोई फोन नहीं आया। लेकिन फिर भी मेरे खाते से पैसे निकाले गए हैं। गोहाना सिटी थाना प्रभारी ने शिकायत लेते हुए महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके महिला के पैसे दिलवाए जाएंगे।