फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंसने लगा नेशनल हाईवे, मिट्टी खिसकने से सड़क किनारे छह जगह बने बड़े गड्ढे

विज्ञापन
नेशनल हाइवे 148बी पर मिट्टी कटाव के कारण बना गड्ढा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली-जयपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 148बी निर्माण के साल बाद ही दरकने लगा है। करीब 212 करोड़ से बनाया भिवानी-दादरी के बीच के मार्ग के किनारों से मिट्टी खिसकने से बड़े-बड़े चौड़े, गहरे गड्ढे बन गए है, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकते है। ये गड्ढे अब काफी हद तक सड़क के एक हिस्से को घेर चुके है। जल्द ही इन्हें ठीक नहीं किया गया तो ये पूरी सड़क भी बीचों-बीच से धंस सकती है। यहां खतरा बना है और एनएचएआई अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे है तो जांच करवा ठीक करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी से चरखी दादरी के बीच करीब 31 किलोमीटर के राष्ट्रीय राज मार्ग 148बी का निर्माण 2019 में पूरा हुआ। इस पर करीब 212 करोड़ से अधिक की लागत आई। यह मार्ग आगे राजस्थान को जोड़ते हुए जयपुर तक जाता है। मार्ग करीब 66 फीट चौड़ा है और बीच में डिवाइडर भी है। दादरी में शहर से निकलते ही चरखी गांव के पास मार्ग पर सड़क किनारे मिट्टी खिसकने से चार से छह फुट चौड़े गड्ढे बन गए है। गड्ढों में देखने से सड़क के नीचे भी मिट्टी कटाव नजर आता है। ऐसे में इन हिस्सों पर सड़क कभी भी धंस सकती है। यह कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 100 मीटर के दायरे में ही यह छह कटाव है।
हर रोज गुजरते है 25 हजार से अधिक वाहन
यह हिसार-जयपुर नेशनल हाइवे है, जो राजस्थान को हरियाणा से जोड़ता है। औसतन हर रोज 25 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते है। इस कारण हादसों की आशंका ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

रात को नजर नहीं आते गड्ढे, बन सकते है हादसों का सबब
एक गड्ढे के चारों ओर ईंटें लगाकर लोगों को संकेत दिया गया है,मगर बाकी गड्ढों के आसपास कुछ नहीं है। रात के समय ये गड्ढे नजर नहीं आते और नेशनल हाइवे होने के कारण यहां तेज रफ्तार से भी वाहन गुजरते है। ऐसे में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
पहले एक-दो जगह मिट्टी कटाव हुआ था तो उसे ठीक करवा दिया गया था। अब अगर मिट्टी कटाव से सड़क टूटी है तो मंगलवार को सर्वे करवाकर इसे ठीक करवा दिया जाएगा। ं अनूप कुमार, जेई एनएचएआई
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें