दिवाली की रात को जब सब परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे तो पुलिस चौकी से महज 25 कदम दूर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक कौन है और हत्या करने वाले कौन है। पुलिस अब ब्लाइंड मर्डर केस में इन सब सवालों का जवाब ढूंढने में जुटी है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या तेजधार हथियार से की गई है।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान
हरियाणा के भिवानी जिले के रोहतक रोड सब्जी मंडी के सामने हनुमान मंदिर की दीवार के साथ ही खाली जगह पर रखे तख्त पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, औद्योगिक पुलिस थाना, सीआईए की टीम और साइबर सैल एवं एफएसएल टीम का दस्ता मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा में बड़ा हादसा: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाले शव
मृतक के पास एक छोटा मोबाइल फोन भी मिला, जिस पर राजस्थान के सीकर जिला की सरोज नामक महिला से काफी बार बातें हुई थी। मृतक कोट पेंट पहने हुए था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बहरुपिया था। फिलहाल ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।