फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े मकान के ताले चटकाकर चोर ले उड़े दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गोशाला संभालने वाले ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए चोर दिनदहाड़े दो लाख के आभूषण, नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिनदहाड़े चोरी की पिछले पांच दिन में यह सातवीं वारदात है।
विज्ञापन

गांव निमड़ीवाली निवासी रतन सिंह पत्नी रतन कौर के साथ बेटी को सामान देने के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन पर आए थे कि इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान के ताले चटका डाले। रतन सिंह ने बताया कि उसका बेटा आर्मी में है और बेटी भी शादीशुदा है। मकान के अंदर उसकी पत्नी और वो ही रहते हैं। शनिवार को उसकी बेटी गंगानगर जा रही थी, जिसे भिवानी रेलवे स्टेशन पर पर ट्रेन में सामान देने के लिए करीबन डेढ़ बजे घर पर ताला लगाकर निकले थे। जब वे भिवानी पहुंचे तो उनके घर पर डाक देने पहुंचे डाक कर्मचारी ने उन्हें सूचना दी कि उनके मकान के ताले टूटे हुए है। रतन सिंह ने बताया कि गांव निमड़ीवाली की गोशाला में वह सेवा करता है। इसलिए गोशाला प्रबंधक मास्टर शेर सिंह आर्य के साथ जुड़ा हुआ है। शेर सिंह आर्य के स्कूल की डाक अक्सर उनके पास ही घर पर आती रहती हैं, इसीलिए डाकियां भी उनके घर पर डाक देने शनिवार दोपहर को आया था। उसने डाक देने के लिए फोन किया, मगर इसी दौरान उसकी नजर मकान के बाहर टूटे हुए ताले पर भी पड़ी थी। इस सूचना पर वे वापस अपने घर पहुंचे और अंदर पहुंचकर देखा तो मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। रतन सिंह ने बताया कि चोर मकान के ताले चटकाकर करीबन चार तोले सोना व आधा किलोग्राम चांदी के आभूषणों के साथ-साथ 22 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। रतन सिंह ने बताया कि चोर उसके घर से करीबन दो लाख रुपये का सामान ले गए। दिन दहाड़े मकान के अंदर हुई चोरी की सूचना सदर पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने मौके का मुआयना कर रतन सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें