भिवानी। कॉमनवेल्थ खेलों मे 125 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रांज मेडल लेकर लौटे मोहित ग्रेवाल का उनके पैतृक गांव बामला सहित शहर में स्वागत किया।
विज्ञापन
मोहित ग्रेवाल ने कहा कि एशियन खेलों व ओलंपिक में पदक लाना अगला लक्ष्य है। आज अपनों के बीच पहुंचकर बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उनके गुरु, परिवार व खेल प्रेमियों की दुआओं के चलते वे देश के लिए मेडल ला पाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि अपनी शारीरिक गठन का सही प्रयोग कर खेलों की दिशा में लगाएं।
भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, मोहित के कोच सुरेश ग्रेवाल, पिता जगबीर सिंह, नप चेयरपर्सन पति भवानी सिंह ने बताया कि मोहित ने कॉमनवेल्थ में ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर गिरिजा शंकर, मनोज बेनीवाल, बिल्ले बेनीवाल कालुवास, प्रदीप पहलवान, अनिल पिंकी, उमाकांत भोली, सागर, कालू तंवर, शालू बामला, पूनम चंद सहित उपस्थित रहे।