फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चार घंटे जाम रखा अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग

विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर बैठे लोग। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। मुस्तफाबाद स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग पूरी न होने पर जिले के ग्रामीणों ने अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग चार घंटे जाम रखा। इस दौरान दो ट्रेनें प्रभावित हुई। शुक्रवार को आसपास के गांवों के करीब 800 लोग भाकियू के नेतृत्व में पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर रेल पटरियों पर बैठ गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ के साथ राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद अंबाला रेल मंडल से वाणिज्य प्रबंधक मौके पर पहुंचे, लेकिन उनका आश्वासन भी काम नहीं आया। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद एडीआरएम कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि 21 जनवरी से पहले ट्रेन नंबर 04501/02 का ठहराव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा। इसके बाद लोग रेलवे पटरियों से उठकर गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।
बता दें कि 30 हजार दैनिक यात्रियों और 12 गांवों के निवर्तमान सरपंचों व पंचों ने मुस्तफाबाद स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग के लिए रेल प्रबंधक को पत्र लिखा था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को लोगों का सब्र टूट गया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया गया था।
विज्ञापन

एक ट्रेन रद्द तो दूसरी चली देरी से
अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास लोग शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे बैठ गए। इस दौरान एक मालगाड़ी को बीच रास्ते ही रोक दिया गया। दोपहर लगभग 3.45 बजे रेलवे मार्ग क्लियर होने का संदेश मिलने के बाद छावनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी को लगभग दो घंटे की देरी से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। वहीं अंबाला-सहारनुपर के बीच दोपहर को चलने वाली अनारक्षित ट्रेन नंबर 04532 को रद्द कर दिया गया।
मांग, ट्रेन नंबर 4501/2 का मिले ठहराव
मौजूदा समय में छावनी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली अनारक्षित ट्रेन नंबर 04532 का ठहराव दुखेड़ी, केसरी, तंदवाल, बराड़ा, मुस्तफाबाद व दराजपुर रेलवे स्टेशनों पर है। यह ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन से दोपहर को 12.40 बजे रवाना होती है। इस कारण इस ट्रेन का फायदा न तो दैनिक यात्री उठा पा रहे हैं, न छात्र और न ही ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री। उनकी मांग है कि सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर के बीच चलने वाली अनारक्षित ट्रेन नंबर 04501/02 का ठहराव मुस्तफाबाद, केसरी, दुखेड़ी सहित अन्य उपरोक्त स्टेशनों पर दिया जाए। यह ट्रेन सुबह और शाम के समय चलती है इसलिए इसमें अधिकांश यात्री सफर कर पाएंग।
ट्रेन नंबर 04501/02 के ठहराव को लेकर प्रपोजल मुख्यालय भेज दिया है। उम्मीद है कि 21 जनवरी से पहले प्रपोजल पर निर्देश मिल जाएंगे और ट्रेन का ठहराव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-कर्ण सिंह, एडीआरएम, रेल मंडल, अंबाला।

रेलवे ट्रैक पर बैठे लोगों को आश्वासन देते अंबाला रेल मंडल के एडीआरएम।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें