फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग में नारायणगढ़ के 13 खिलाड़ियों ने जीते 18 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के असंध में आयोजित चौथी नेशनल लेवल रॉ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नारायणगढ़ के 13 खिलाड़ियों ने 18 मेडल जीते। इसमें 12 स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में वंश गर्ग ने डेड लिफ्ट में स्वर्ण जीतकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। रोहित वालिया ने बेंच प्रेस में रजत पदक प्राप्त किया। साहिल खान और गतिक ने बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट स्वर्ण पदक जीते। डेड लिफ्ट में जुबेर खान ने रजत, प्रदीप भसीन ने कांस्य, नितिका भसीन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रूद्र प्रताप ने बेंच प्रेस में स्वर्ण व डेड लिफ्ट में रजत जीता। डेड लिफ्ट में निखिल ने स्वर्ण, टीमांशु ने रजत, सारिक खान ने रजत पदक प्राप्त किया। अनिरुद्ध ने डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस में स्वर्ण जीते। योगिता ने डेड लिफ्ट व बेंच प्रेस में स्वर्ण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें