फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर लगवाने के नाम पर दस लाख की ठगी, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर लगवाने के नाम पर महिला से दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पहले कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए पांच लाख लिए गए। बाद में बोला गया कि आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर की नौकरी में नंबर पड़ गया है। इसके पांच लाख रुपये और ले लिए गए। पीड़ित महिला ने पहले पंजाब के मानसा पुलिस थाने में शिकायत दी थी लेकिन घटनास्थल अंबाला का पाया जाने के कारण शिकायत एसपी अंबाला को भेज दी गई।
विज्ञापन

बलदेवनगर थाने में रीना सिंगला और उसके पति प्रदीप सिंगला के खिलाफ अमानत में खयानत और हेराफेरी की धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार अमीपुर की ममता की शादी पंजाब के मानसा वासी जसप्रीत के साथ हुई थी। शादी से पहले ममता ने आरोपियों के कंप्यूटर सेंटर में काम सीखा, कुछ समय नौकरी भी की थी। मार्च 2020 में उसकी शादी हो गई। ममता ने पुलिस को बताया कि उसके बाद भी रीना उससे फोन पर बातचीत करती रही थी। एक दिन रीना ने अपने स्टेटस पर डाला कि कंप्यूटर ऑपरेटर और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी निकली है। फोन पर हुई बातचीत में उसने ममता को कंप्यूटर ऑपरेटर लगने के लिए पांच लाख रुपये बताए। परिवार से बातचीत करके ममता ने पांच लाख रुपये अंबाला में आकर दे दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने ममता को फोन पर बताया कि उसका नंबर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर में पड़ गया है और उसके लिए 10 लाख देने होंगे। अंबाला में बुलाकर उनसे पांच लाख रुपये और लिए गए। उसके बाद न तो पैसे लौटाया न नौकरी लगवाया बल्कि जान से मारने की धमकी दी। बलदेवनगर थाना प्रभारी बलबीर सिंह के अनुसार ठगी के केस की तफ्तीश जारी है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें