फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में हेरोइन और तीन मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला की सेंट्रल जेल में बंदी से दो मोबाइल और 1.34 ग्राम हेरोइन मिलने से फिर चर्चा में आ गई है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते लगे हैं। कैसे इतनी सुरक्षा के बीच नशे के साथ-साथ मोबाइल भीतर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शहजादपुर निवासी अश्वनी गुप्ता पुत्र राम कर्ण वर्ष 2019 से एनडीपीसी एक्ट के तहत जेल में बंद है। अश्वनी गुप्ता को ब्लॉक नंबर-7 के कमरा नंबर-5 में बंद किया हुआ था। कल रात को वार्डर रमेश ने शक के आधार पर अश्वनी गुप्ता की तलाशी ली। अश्वनी की जेब से 1.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जेल प्रशासन द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दो मोबाइल भी बरामद हुए।
तलाशी के दौरान यशपाल से भी एक मोबाइल बरामद हुआ। बंदी यशपाल ब्लॉक नंबर 6 के कमरा नंबर 6 में बंद है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी अश्वनी गुप्ता के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट और आरोपी यशपाल के खिलाफ प्रीसंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बताया गया कि पुलिस बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल कर गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन

हाथ और गले की नस काट चुके हैं बंदी
सेंट्रल जेल बंदी द्वारा हाथ व गले की नस काटने के मामले भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। एक के बाद एक कई बंदी हाथ व गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। इनके खिलाफ बलदेव नगर थाने में हत्या करने के प्रयास के तहत केस दर्ज किए गए। बताया जाता है कि जेल में नशा न मिलने के कारण ही इन बंदियों ने यह कदम उठाया, लेकिन जेल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।
समय-समय पर कैदियों व बंदियों के बैरक में चेकिंग अभियान चलाया जाता है। मोबाइल व नशीला पदार्थ भी चेकिंग पर मिला था। जांच की जा रही है कि आखिर यह नशा व मोबाइल बंदी तक पहुंचे कैसे।
विज्ञापन

लखबीर सिंह बराड़, सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें