फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: संगम ढाबे में खाना खाने आए दो पक्षों में झगड़ा, माथे पर गोली लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 17 Apr 2023 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में हुए गोलीकांड की पूरी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि जिस समय माथे पर गोली से फायर हुआ वो हिस्सा सीसीटीवी की जद में नहीं था। बावजूद उससे पहले हुई मारपीट व हमले के बाद भागने की पूरी वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के मुलाना स्थित कालपी पुल के पास संगम ढाबे पर रविवार देररात को दो पक्षों में मामूली सी कहासूनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वरना कार सवार कुछ युवकों ने तैश में आकर अपनी गाड़ी में रखी बंदूक निकाल ली और हमला कर दिया। माथे के बीचोंबीच व बक्खी यानी छाती के नीचे गोली लगने पर जहां मुलाना निवासी सोनू उर्फ काका की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज शुरू की जांच
वहीं, रोहित की जांघ में भी गोली लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पिस्टल से गोली चलने की बात कहीं जा रही है। पुलिस ने घायल रोहित के साथी अनुज के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद वारदात
गोलीकांड की पूरी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि जिस समय माथे पर गोली से फायर हुआ वो हिस्सा सीसीटीवी की जद में नहीं था। बावजूद उससे पहले हुई मारपीट व हमले के बाद भागने की पूरी वारदात कैद हो गई। बताया जाता है कि मुलाना के करीब आधा दर्जन युवक खाने के लिए संगम ढाबे पर गए थे। इसी बीच एक वर्ना कार भी खड़ी थी।
विज्ञापन


पहले दोनों पक्षों में हुई मारपीट 
आपसी कहासूनी को लेकर अचानक दोनों पक्षों में मारपीट हो जाती है। ढाबे के बाहर दूसरे लोग भी जमा हो जाते हैं। अभी लड़ाई चल रही होती कि अचानक वर्ना कार सवार बदमाश गाड़ी में से बंदूक निकाल लेते हैं और फायर कर देते हैं। बताया जाता है कि ढाबे के बाहर कई फायर हुए। सोनू उर्फ काका व रोहित वहीं फंस जाते हैं और उनके गोली लग जाती है। घायल रोहित मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल है।

जांच अधिकारी के अनुसार
संगम ढाबे पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और बाद में गोली चली। गोली लगने पर सोनू उर्फ काका की मौत हो गई जबकि रोहित की जांघ में गोली लगने पर वह उपचाराधीन है। घायल के साथी अनुज की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -सुरेंद्र, इंस्पेक्टर, मुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें