फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संचालित होंगी 94 ट्रेन, अंबाला-लुधियाना अनारक्षित भी दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर मंडल के अधीन रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से रद्द की गई 94 ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्गों पर संबंधित रेलवे स्टेशन से आवागमन करेंगी। वहीं अंबाला-लुधियाना दैनिक ट्रेन सहित अन्य सभी ट्रेनों का संचालन मंगलवार रात से आरंभ हो गया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक की जांच के बाद ट्रेन संचालन का फैसला किया गया है। अब सभी ट्रेनें पूर्व की भांति संचालित होंगी। वहीं अंबाला से लुधियाना के बीच चलने वाली अनारक्षित ट्रेन भी आज से चलने लगेगी। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 4503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला के संचालन के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल 20 दिसंबर से रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से लंबी दूरी की 37 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द, 38 को बीच रास्ते रद्द और 19 को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें