फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: 173 साल पुरानी ऐतिहासिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

कुछ अज्ञात लोगों ने 25 दिसंबर की देररात अंबाला छावनी स्थित होली रिडीमर चर्च के परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की अंबाला सिटी में क्रिसमस की रात 173 साल पुरानी ऐतिहासिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले में दो युवक अपराध शाखा के हत्थे चढ़े हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने इन दोनों आरोपियों के नामों का खुलासा मीडिया के समक्ष किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में अंबाला के वशिष्ठ नगर निवासी संदीप कुमार और रविंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस की ओर से इन दोनों आरोपियों का रिमांड मांगा जाएगा।

गौरतलब है कि इस घटना की एक खास समुदाय सहित अन्य धर्म व जाति समुदाय के लोगों ने पुरजोर निंदा की थी। वहीं यह मामला तत्काल गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आने के बाद पुलिस गंभीरता के साथ इसकी जांच कर रही थी। घटना के तीसरे रोज पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है और दो युवकों को अपराध शाखा की टीम ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 26 दिसंबर को होली रिडीमर चर्च की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने 25 दिसंबर की देररात अंबाला छावनी स्थित होली रिडीमर चर्च के परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी है।

पहले दिन से फोकस था दोनों अज्ञात युवकों पर

चर्च परिसर में जहां यीशु मसीह की मूर्ति को तोड़ा गया, वहां सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर दो युवकों के बारे में पता चला था। इसलिए पहले दिन से ही इन दोनों युवकों पर फोकस था। इस घटना के बाद चर्च के फादर की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अंबाला छावनी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें