मिस्ड कॉल करके भी जान सकते हैं सोने की कीमत
गोरखपुर। यदि आप 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में आपके मैसेज पर एसएमएस के जरिए ताजा रेट्स आ जाएंगे। इसके अलावा सोना और चांदी की कीमत का लगातार अपडेट्स www.ibja.co पर देख सकते हैं।
सोने में निवेश का बेहतर समय
सर्राफा बाजार जानकारों की मानें तो सोना खरीदने या निवेश करने का यह सही समय है। सर्राफा व्यापारी ऋषि मोहन वर्मा का कहना है कि दिवाली तक सोना 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आन वाले दिनों में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी सोना नए रिकॉर्ड बना सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर सकता है। लिहाजा सोना खरीदारों को या फिर निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। ताकि आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न मिल सके।
सोने से ऐसे बनते हैं आभूषण
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।