फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी हत्याकांड: अनीश के परिवार से आज मिलने आएंगे चंद्रशेखर, 24 जुलाई को हुई थी हत्या

Sat, 07 Aug 2021 12:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

भीम आर्मी प्रमुख ने ट्विट करके प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

 
विज्ञापन
अनीश चौधरी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ आज गोरखपुर के अनीश कनौजिया के परिवार से मिलने आएंगे। चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए मामले को शर्मनाक बताया है। उधर, चंद्रशेखर के आने की सूचना से पुलिस सतर्क हो गई है। गोला में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। सेक्रेटरी अनीश कनौजिया की गोपालपुर बाजार में 24 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उनकी पत्नी के परिवार वालों पर लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अनीश कनौजिया ने गगहा के देवकली की रहने वाली दीप्ति मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दीप्ति के परिवार वाले खफा थे। आरोप है कि विवाह की वजह से नाराज दीप्ति के मायके वालों ने ही अनीश की हत्या करा दी। इस मामले में दीप्ति के पिता, चाचा, भाई समेत सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस मामले में राजनीतिक दल पहले दिन से ही सक्रिय रहे हैं। भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने पहले सोशल मीडिया पर मामले की निंदा की थी। अब परिवार वालों से मिलने का एलान किया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने ट्विट कर लिखा है कि ब्राह्मण लड़की से शादी करने पर अनीश कनौजिया की बर्बर हत्या कर दी गई। योगी सरकार इस मामले पर चुप है। सात अगस्त को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जा रहा हूं। 21वीं सदी में भी जातिवाद शर्मनाक है। देश में जातीय नरसंहार का अंत हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें