फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिजली कनेक्शन जांचने गई टीम, बिल मांगने पर हुई हाथापाई

Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विद्युत कर्मियों ने तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की, विद्युत उपकेंद्र कतरारी से जुड़े चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कतरारी से जुड़े चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला में बिजली कनेक्शन की जांच करने गए कर्मियों ने एक उपभोक्ता पर हाथापाई का आरोप लगाया है। कर्मियों ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


विद्युतकर्मियों रामदरश यादव, राजन सिंह, दयासागर और नवनीत का कहना है कि वे लोग चिंउटहा गांव के उपाध्याय टोला में बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए गए थे। इस दौरान एक घर में मीटर के बगल से तार निकालकर हीटर जलाने का मामला पकड़ा गया।

उपभोक्ता से बिल मांगा गया तो वह मना करने लगा। कर्मचारियों का आरोप है कि तार व हीटर को कब्जे में लेने तथा बिल मांगने से नाराज गृहस्वामी व परिवार के अन्य सदस्य उलझ गए। कार्रवाई की बात कहने पर परिजनों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने डॉयल 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अभी इस प्रकरण में पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें