महिला की हालत स्थिर है: डॉ. सुमन
जिला चिकित्सालय के डॉ सुमन ने बताया कि महिला ने जहर निगला था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
घर में करते हैं सब प्रताड़ित
रेनू यादव की बेटी ने बताया कि परिवार में चाचा व उसके रिश्तेदारों द्वारा उसकी मां का उत्पीड़ित किया जा रहा था और जायदाद से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है जिससे आहत होकर आज वह डीएम कार्यालय पर अपनी शिकायत दर्ज कराने आई थी लेकिन इसी बीच उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना
हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना सामने आई है जब न्याय के लिए किसी को अपना जीवन ही संकट में डालना पड़ा है। इसके पहले गीडा इलाके का एक युवक पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए नशीली गोली खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया था। बाद में एसएसपी खुद उससे मिलने पहुंचे थे।
हालांकि जांच में पता चला था कि उसके मामले में केस दर्ज है। फिर एक महिला न्याय पाने के लिए मोहद्दीपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। इसके बाद अफसरों की नजर पड़ी और फिर न्याय की प्रक्रिया शुरू की जा सकी थी। अब यह तीसरा मामला है जिसमें न्याय पाने के लिए एक महिला ने जान देने की कोशिश की है।