फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा व्यापारी के मकान पर कर लिया कब्जा, केस दर्ज

Mon, 04 Dec 2023 12:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

संतोष कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रानी वर्मा के नाम से बसंतपुर के नीरज कुमार वर्मा और आरती देवी से उनका मकान खरीदा है। नियमानुसार इसकी रजिस्ट्री और अन्य प्रपत्रों की औपचारिकता पूरी की गई।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हिंदी बाजार के सराफा व्यापारी संतोष कुमार वर्मा ने 17 नवंबर को बसंतपुर मोहल्ले में नीरज कुमार वर्मा से मकान खरीदा था। आरोप है कि एक दिसंबर की शाम नीरज के पट्टीदार अनंत लाल वर्मा ने बेटे अमृतलाल और अर्जुन लाल वर्मा के साथ उसी मकान पर कब्जा कर लिया। इन लोगों ने मकान के गेट पर ताला लगा दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर राजघाट पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संतोष कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रानी वर्मा के नाम से बसंतपुर के नीरज कुमार वर्मा और आरती देवी से उनका मकान खरीदा है। नियमानुसार इसकी रजिस्ट्री और अन्य प्रपत्रों की औपचारिकता पूरी की गई।

बताया कि खरीदे गए मकान में रंगरोगन का काम करवा रहे थे कि इसी बीच आरोपियों ने गेट पर ताला लगा दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें