फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क मांगने वाले दोनों लाइनमैन गए जेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 01:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोहद्दीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
कैंट थाने में गिरफ्तार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए सुविधा शुल्क मांगने वाले दो संविदा कर्मियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक नामजद आरोपी फरार हैै। तीनों आरोपियों पर रविवार को निलंबित एसडीओ नीरज दूबे और अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के बाद से इनकी तलाश शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने में नामजद मुकदमे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में शीर्ष स्तर के अधिकारी निगरानी बनाए हुए थे। इसी दौरान सोमवार दोपहर में प्रभारी निरीक्षक कैंट के निर्देशानुसार मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव मोहद्दीपुर चौराहे पर गश्त कर रहे थे।

उनको सूचना मिली कि कैंट थाने में दर्ज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर चौराहे से ही आरोपी वेद प्रकाश पांडेय और रामानंद को कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोहद्दीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इलाज के लिए रुपये लेने के आरोपी डॉक्टर की सेवा समाप्त, वीडियो हुआ था वायरल

 

विज्ञापन

यह था मामला

मोहद्दीपुर आरकेबीके शोरूम के बगल में आईसीआईसीआई बैंक की नई शाखा खुल रही है। यहां 15 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने का आवेदन किया गया था। इस दौरान कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद कनेक्शन जोड़ने के दौरान लाइनमैनों ने बैंक के मैनेजर से सुविधा शुल्क मांगा। उन्होंने सुविधा शुल्क देने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नकली नोट गैंग: पूर्व विधायक के पौत्र का गुर्गा भी हत्थे चढ़ा, परपौत्र अभी भी फरार; ऐसे खुला था खेल

इसी के थोड़ी देर बाद लाइनमैनों ने खंभे पर चढ़ कर बिजली कनेक्शन काट दिया। इसी मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले का संज्ञान लेकर एसडीओ और जेई ने तीनों लाइनमैन के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें