फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: श्रद्धा पूर्वक हुई अन्नकूट पूजा, कुछ जगहों पर मना भाई दूज

Thu, 27 Oct 2022 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में द्यितिया तिथि का मान नहीं होने से भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा, लेकिन महेवा, तिवारीपुर, बशारतपुर, बड़े काजीपुर सहित कुछ जगहों पर ये पर्व बुधवार को ही मनाया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में अन्नकूट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नकूट, गोवर्धन पूजा और कुछ जगहों पर भाई दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाले अन्नकूट और गोवर्धन पूजा इस वर्ष सूर्यग्रहण के कारण दीपावली के दूसरे दिन मनाया गया।

विज्ञापन


अन्नकूट के अंतर्गत लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर मंदिरों में भगवान को भोग लगाया। ब्राह्मणों को खिलाया और फिर स्वयं प्रसाद रूप में ग्रहण किया। वहीं, शाम को लोगों ने भगवान कृष्ण का पूजन कर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया।

हिंदू पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में द्यितिया तिथि का मान नहीं होने से भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा, लेकिन महेवा, तिवारीपुर, बशारतपुर, बड़े काजीपुर सहित कुछ जगहों पर ये पर्व बुधवार को ही मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक भैया दूज पर्व पर बहनों ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाई को प्रसाद खिलाया और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की।
विज्ञापन


कुछ लक्ष्मी प्रतिमाएं भी हुईं विसर्जित
दीपावली महापर्व पर पूजा पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को किया जाना है, लेकिन कुछ पूजा समितियों की ओर से बुधवार को ही धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान उत्साहित युवक डीजे और नगाड़े की धुन पर थिरकते रहे और अबीर व गुलाल उड़ाकर जयकार लगाते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें