फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्टेशन पर नहीं उतरी सेना के जवान की बाइक, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 27 Oct 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बुधवार को आनंदविहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर आने के लिए खड़ी सप्तक्रांति एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। कोच में घुसने में यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, सत्याग्रह और आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों के टिकट तत्काल बुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर ताजा समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मूतवी से भागलपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस में सेना के जवान ने अपनी बाइक उतारे जाने को लेकर हंगामा कर दिया। पार्सल ज्यादा होने के कारण जवान की बाइक को उतारा नहीं जा सका था। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही।

विज्ञापन


दरअसल, सेना का जवान जम्मू से गोरखपुर की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ा था। उसने पार्सल में एक बाइक बुक कराई थी। बुधवार की रात 8:40 बजे प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची तो जवान की बाइक को पार्सल यान से रेलवे कर्मचारी नहीं उतार पाए। इस पर सेना के जवान ने अपनी बाइक को उतारने के लिए कहा।

इसे लेकर रेलकर्मियों और सेना के जवान में कहासुनी हो गई। गार्ड शीतल प्रसाद ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ के जवानों ने पहुंच कर सेना के जवान को समझा। आश्वस्त किया कि ट्रेन जब वापसी में आएगी तो बाइक उतार ली जाएगी। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन


ट्रेनों में उमड़ी भीड़, स्पेशल से भी राहत नहीं
छठ पर्व पर रुटीन ही नहीं, पूजा स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ट्रेन में जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हो रही है, सीटें फुल हो जा रही हैं।

बुधवार को आनंदविहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर आने के लिए खड़ी सप्तक्रांति एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। कोच में घुसने में यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, सत्याग्रह और आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों के टिकट तत्काल बुक हो जा रहे हैं।

सिस्टम में लोड होते ही एक मिनट के अंदर स्पेशल ट्रेनों के कन्फर्म टिकट आनलाइन बुक हो जा रहे हैं। लोगों को रेलवे के काउंटरों तक पहुंचने की आवश्यकता नहीं पड़ रही। यह हाल तब है, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे में 70 पूजा एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें