फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह के कमेंट पर राकेश बापट के समर्थन में आईं शमिता शेट्टी की मां, कही ये बात

Fri, 24 Sep 2021 08:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमिता शेट्टी और राकेश बापट ‘बिग बॉस ओटीटी’ के ग्रैंड फिनाले खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में राकेश बापट ने कहा है कि शमिता शेट्टी के साथ उनका कनेक्शन दोस्ती से बढ़कर है।
विज्ञापन
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शमिता शेट्टी और राकेश बापट ‘बिग बॉस ओटीटी’ के ग्रैंड फिनाले खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में राकेश बापट ने कहा है कि शमिता शेट्टी के साथ उनका कनेक्शन दोस्ती से बढ़कर है। उन्होंने शमिता शेट्टी की जमकर तारीफ की और उन्हें केयरिंग बताया था। वहीं, अब शमिता शेट्टी की मां भी राकेश बापट के समर्थन में आ गईं हैं।

विज्ञापन


शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी, राकेश बापट के समर्थन में आईं  हैं। उन्होंने कश्मीरा शाह के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि राकेश ने खुद को ‘केयरिंग’ बताया था और कहा था कि वह अपनी लेडी को स्पेशल फील कराने में यकीन रखते हैं।  एक फैन पेज ने कश्मीरा शाह के कमेंट पर राकेश बापत की प्रतिक्रिया शेयर की है। जिस पर सुनंदा शेट्टी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा,  राकेश, आप वो हैं जो आप हैं… आप असली हैं… बस यही मायने रखता है। बता दें कि राकेश और शमिता के रिश्ते को देखते हुए कश्मीरा शाह ने उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ बताया था।

 

विज्ञापन

हालांकि, राकेश की एक्स-वाइफ रिद्धि डोगरा ने कश्मीरा शाह को फटकार लगाई थी। उन्होंने लिखा था कि लूज कमेंट न करें। अब शमिता शेट्टी की मां ने भी राकेश बापट को अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में राकेश बापट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि शमिता शेट्टी मजबूत महिला हैं। उन्होंने शमिता को 'शुद्ध आत्मा' बताया था। राकेश ने कहा कि शमिता शेट्टी ऐसी हैं, जिनके साथ वो होना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि शमिता केयर करने वाली और अपनी बातों और भावनाओं को रखने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें