फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में कपिल शर्मा शो: कोर्ट रूम में शराब पीकर अभिनय करता दिखा था एक्टर, शिकायत दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 01:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अदालत में सोनी टीवी पर चलने वाले कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस शिकायत में ये आरोप लगाया गया कि एक एपिसोड में शो के कुछ कलाकार मंच पर खुले में शराब पीते हुए अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द कपिल शर्मा शो’ अभी कुछ महीनों पहले ही दर्शकों का दोबारा मनोरंजन करने के लिए लौटा है, लेकिन अब कपिल शर्मा शो के मेकर्स अपने एक एक्ट को लेकर मुसीबत में फंसते हुए नजर आ राहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अदालत में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड को देखने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस शिकायत में ये आरोप लगाया गया कि एक एपिसोड में शो के कुछ कलाकार मंच पर खुले में शराब पीते हुए अभिनय कर रहे हैं। जबकि उस बोतल पर साफ तौर पर ये लिखा हुआ है ‘शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’।

विज्ञापन


1 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई

शिकायत करने वाले वकील ने शिवपुरी के सीजेएम कोर्ट में शिकायत की अर्जी दी है। वकील का कहना है कि, ‘सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘कपिल शर्मा शो बेहद फूहड़ है। शो में मंच पर अदालत लगाई गई और सार्वजनिक रूप से मंच पर कलाकारों ने शराब पी। यहा कानून अदालत का अपमान है। इसलिए दोषियों के खिलाफ मैंने 356/3 धारा के तहत शिकायत दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियों पर भी किए गए भद्दे कमेंट

वकील का कहना है कि शो में लड़कियों पर भी भद्दे कमेंट किए जाते हैं। वकील का कहना है कि इस तरह के फूहड़ता प्रदर्शन पर रोक लगना जरूरी है।

क्या है पूरा मामला

शिवपुरी के वकील की इस शिकायत में 19 जनवरी के उस एपिसोड का जिक्र किया गया, जिसका 24 अप्रैल 2021 का रिपीट टेलीकास्ट हुआ था। वकील का कहना है कि शो में अदालत का सेटअप लगाकर शो के एक किरदार को शराबी बनकर एक्ट करते हुए दिखाया गया है। वकील ने कहा इस एपिसोड से अदालत की तौहीन हुई है। 'द कपिल शर्मा शो' को कपिल होस्ट करते हैं। उनके अलावा इस शो में सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और अर्चना सिंह कॉमेडी शो का हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें