टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की मीनाक्षी विक्रम राठी आपको याद होंगी। शो में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोकप्रिय हो गईं थीं। लेकिन हाल ही में कनिका माहेश्वरी अपनी निजी जिंदगी के कारण खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, कनिका माहेश्वरी ने पति अंकुर से तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों शादी के 11 साल बाद एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।