दरअसल, एमसी स्टैन सलमान खान की फिल्म 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि, इस फिल्म को एक्टर और बिग बॉस होस्ट सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। एमसी स्टैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की।

बता दें कि फिल्म फर्रे से सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अलीजेह के अलावा फिल्म में साहिल मेहता, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर, Zeyn Shaw जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।