'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन की इस आगामी फिल्म को लेकर पूरे साल अनिश्चिताओं का माहौल बना रहा। फिल्म की रिलीज डेट पर भी लंबे समय तक संशय बना रहा। अभिनेता और निर्देशक के बीच मतभेद की अफवाहें भी सामने आईं। इन तमाम चीजों के बीच अभिनेता के फैंस काफी परेशान थे। हालांकि, अब उन फैंस के माथे पर से शिकन हट चुकी है, क्योंकि फिल्म अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक खास रणनीति बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन उत्तर भारत के कई शहरों में जाने वाले हैं।
उत्तर भारत में खास रहेगी प्रमोशन की रणनीति
अल्लू अर्जुन इस वक्त साउथ के ही नहीं, बल्कि देश भर में एक लोकप्रिय और बड़ा नाम हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'पुष्पा' से उनकी लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। अब इसके अगले भाग को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसे देखते हुए फिल्म के निर्माता भी प्रमोशन को लेकर काफी तैयारियां कर रहे हैं। 123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक बड़े कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन प्रमोशन के दौरान उत्तर भारत के कई अंदरूनी इलाकों में भी दौरा करेंगे, जहां उनकी पिछली फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।
श्रद्धा कपूर और नताशा स्टेनकोविक ने काले रंग की ड्रेस में बिखेरा जलवा
अंदरूनी इलाकों का दौरा करेंगे अल्लू अर्जुन
रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन उन शहरों का दौरा करेंगे, जहां अन्य सितारे कभी नहीं गए हैं। उनकी पिछली फिल्म ऐसे सभी अंदरूनी इलाकों में काफी ज्यादा देखी और पसंद की गई थी। ऐसे में ये योजना बनाई गई है कि अभिनेता पंजाब और यूपी जैसे राज्यों के शहरों का दौरा करेंगे, जहां उनकी फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि निर्देशक सुकुमार ने चीजों को इस तरह से प्लान किया है कि वह अल्लू अर्जुन को पहले से भी शानदार तरीके से पेश करेंगे। बीते दिनों फिल्म में संगीत दे रहे देवी श्री प्रसाद ने भी कहा था कि ये फिल्म मूल भाग से भी ज्यादा मनोरंजक होने वाली है।
Aditya Roy Kapur: एक्टर नहीं कुछ और ही बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर, वीडियो जॉकी भी रह चुके हैं अभिनेता
मूल कहानी को आगे बढ़ाएगी 'पुष्पा 2'
बताते चलें कि 'पुष्पा 2' अपने मूल भाग की कहानी को आगे बढ़ाने वाली है। इसके तहत फिल्म में सभी मूल कलाकार अपनी भूमिका को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का मूल भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद इसका दूसरा भाग 06 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाला है। सुकुमार के निर्देशन वाली फिल्म से फैंस को डबल मनोरंजन की उम्मीद होगी।
Jigra Box Office Collection Day 9: थमने लगीं हैं बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ की सांसे, नौवें दिन रही महज इतनी कमाई