फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने पूछा फिल्म इंडस्ट्री का सबसे हॉट व्यक्ति कौन? जवाब में मिला इन सितारों का नाम

Sat, 19 Oct 2024 07:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' का तीसरा सीजन शुरु हो चुका है। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए नए क्लिप में करण जौहर ने सभी महिलाओं से पूछा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हॉट व्यक्ति कौन लगता है, जिसमें कई सितारों के नाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन का आगाज हो चुका है। इसके नए एपिसोड में करण जौहर सात महिलाओं के साथ धमाकेदार एंट्री करते हुए नजर आते हैं। शो के एक नए क्लिप में, फिल्म निर्माता को सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह एक लड़ाई में चुनौती देते हुए नजर आती हैं, जिसमें वो बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को इंडस्ट्री का सबसे हॉट व्यक्ति बताती हैं। 

इंडस्ट्री के सबसे हॉट व्यक्ति पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी राय 
रियलिटी टीवी शो का तीसरा सीजन अभी हाल में ही शुरू हुआ है और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह सीजन भी पिछले दोनों सीजन की तरह ही दर्शकों को लुभा रहा है। शो में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ-साथ दो अन्य दिल्लीवासियों के शामिल होने से यह और भी ज्यादा मनोरंजक हो गया है। हाल ही में, नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस एपिसोड से एक छोटी सी क्लिप जारी की है, जिसमें करण जौहर सभी सात महिलाओं से पूछते हैं, "फिल्म इंडस्ट्रूी में काम करने वालों में, आपको सबसे हॉट आदमी कौन लगता है?" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेत्री नीलम कोठारी ने रणवीर सिंह का नाम लिया। वहीं, भावना पांडे, जो अनन्या पांडे की मां है, उन्होंने विजय देवरकोंडा है।
विज्ञापन


Noor Alfallah: अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने लव लाइफ पर की बात, बिल माहेर संग रोमांस पर कहा ये
विज्ञापन

जॉन अब्राहम को लेकर करण ने भी दिया समर्थन
हालांकि, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने जॉन अब्राहम को बी-टाउन का सबसे हॉट व्यक्ति बताया। उनकी प्रतिक्रिया सुनने के बाद, करण जौहर थोड़ा देर की चुप्पी के बाद उनसे हाथ मिलाते नजर आते हैं। इस बीच निर्माता ने भी जॉन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आपको बता दूं, मैं उनके लिए आपसे लड़ सकता हूं। इस पर रिद्धिमा कपूर ने उन्हें छेड़ते हुए कहा, "ओह तो यहा तीसरा दावेदार भी है।"  इस शो में महीप कपूर, जो संजय कपूर की पत्नी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी पासी तथा फैशनिस्टा कल्याणी साहा चावला भी शामिल हैं। 
Lokesh Kanagaraj: शिवकार्तिकेयन के साथ धूम मचाएंगे लोकेश कनगराज? 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च पर किया फिल्म का खुलासा
ट्रेलर में दिख चुके हैं कई बॉलीवुड सेलेब्स
'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' एक लोकप्रिय टीवी शो है। इसे करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस द्वारा समर्थन प्राप्त है। हर सीजन में अब तक कई बड़े सितारे इसमें नजर आ चुके हैं। इस सीजन को लेकर जारी किए गए ट्रेलर में सैफ अली खान, रणबीर कपूर, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, खुशी और शनाया कपूर, सोशल मीडिया सेलिब्रेटी ओरी, एकता कपूर, नीतू कपूर आदि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी दिखाए गए हैं। ये सीरीज अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 
Khesari Lal Songs: 'चुम्मा-चुम्मा' से पहले खेसारी के ये गाने भी काट चुके हैं बवाल, व्यूज बटोरे बेशुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें