फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MYRND Movies: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, बिग बी ने पोस्ट साझा कर दी बधाई

Sun, 25 Feb 2024 11:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नमोशी ने 'एमवाईआरएनडी मूवीज' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, नमोशी चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब वे फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। इसकी जानकारी शनिवार को नमोशी ने सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद तमाम लोग नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी ने होम प्रोडक्शन की शुरुआत होने पर पोस्ट साझा कर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है।

विज्ञापन

Aamir Khan: पति के रूप में किरण को आमिर से थीं ये शिकायतें, तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने गिनाई थीं उनकी कमियां

अब फिल्में बनाएंगे नमोशी
नमोशी ने 'एमवाईआरएनडी मूवीज' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने अपने प्रोडक्शन के लोगो की झलक दिखाई। साथ ही कैप्शन लिखा, 'हम सभी के लिए कहानियों में यकीन रखते हैं। पेश है एमवाईआरएनडी मूवीजष हमारा होम प्रोडक्शन। हमारी तरह सपने देखने वालों के लिए एक जगह! चलिए स्टोरीटेलिंग के जादू की शुरुआत करें'।
विज्ञापन


बिग बी ने साझा किया पोस्ट
रविवार को अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर अभिनेता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'इस नई शुरुआत के लिए मिथुन दा को खूब शुभकामनाएं'। इसके साथ बिग बी ने अपने पोस्ट में नमोशी को भी टैग किया है।
विज्ञापन


फैंस ने जताई खुशी
नमोशी के होम प्रोडक्शन की शुरुआत करने पर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! हम आपके लिए बेहद खुश हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपके परिवार को इस काम में सफल बनाए'। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बहुत शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि कुछ बेहतर कंटेंट देखने को मिलेगा'। बता दें कि बीते दिनों मिथुन चक्रवर्ती को अचानक तबीयत खराब होने के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वे घर आ गए हैं और उनकी सेहत में बेहतर है।
Shah Rukh Khan: मां के निधन के बाद टीवी एक्टर से सुपरस्टार बनना चाहते थे शाहरुख, विवेक वासवानी ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें