फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee Talkies: सोनी के आगामी शो 'जुबली टॉकीज' में दिखेंगी खुशी दुबे, शिवांगी बन पिता के सपने को करेंगी पूरा

Sat, 18 May 2024 07:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

अभिनेत्री खुशी दूबे जल्द ही सोनी के नए शो 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह अपने पिता के सपने को पूरा करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
जुबली टॉकीज' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने दर्शकों के लिए एक नया रोमांटिक ड्रामा लेकर आ रहा है। 'जुबली टॉकीज - शोहरत,शिद्दत,मोहब्बत' सोनी की अगली फिक्शन पेशकश होगी। यह एक रोमांटिक और भावुक ड्रामा होगी, जो महाराष्ट्र के एक छोटे शहर की लड़की शिवांगी की कहानी दिखाएगी। इसमें आधुनिक संवेदनाओं वाली एक लड़की ,शिवांगी सावंत की पूरी जीवन यात्रा दिखाई जाएगी। अपने पिता की तरह ही शिवांगी को सिनेमा से बहुत लगाव है और वह अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहती है। उसके पिता का सपना था कि वह संगम सिनेमा को वापस से उसके पुराने रूप में बहाल करें, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब शिवांगी ने उठा ली है।

विज्ञापन

Pratik Gandhi: ‘दो और दो प्यार’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी प्रतीक की अगली फिल्म
शिवांगी सावंत की भूमिका में दिखेंगी
शो में अभिनेत्री खुशी दुबे शिवांगी सावंत की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह शो में एक आधुनिक महिला के किरदार में दिखने वाली हैं, जो काफी मजबूत इरादों वाली और परिवार के प्रति समर्पित महिला है। शिवांगी अपने पिता द्वारा पीछे छोड़ी गई संगम सिनेमा रूपी विरासत को संभालती है। इस दौरान वह सभी आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करती है। इससे उसका दृढ़ संकल्प जाहिर होता है कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए कितना समर्पित है। वह संगम सिनेमा को सिर्फ एक व्यवसाय के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में देखती है जहां सपने पूरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बचपन में इस साइट पर अपलोड हो गई थी जान्हवी कपूर की तस्वीरें, स्कूल के लड़कों ने बनाया था मजाक
शो को लेकर उत्साहित हैं खुशी
अभिनेत्री खुशी दुबे  इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने शिवांगी सावंत के किरदार को निभाने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा,'मैं इस कहानी को लेकर वाकई काफी उत्साहित हूं! जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी तो मैं मंत्रमुग्ध रह गई और मुझे आशा है कि दर्शक भी ऐसा ही महसूस करेंगे। शिवानी संगम सिनेमा का पुनरुद्धार करने को लेकर काफी जुनूनी है, लेकिन इसके साथ-साथ शिवांगी की यात्रा अप्रत्याशित मोड़ से भरी है, जो हर किसी की दिलचस्पी शो में बनाए रखेगी। यह किरदार मेरे लिए एक नई चुनौती है। शिवांगी का अपने पिता के सपनों को पूरा करने के प्रति जो समर्पण है और जिस तरह से वह अपने परिवार के साथ खड़ी होती है, उससे मैं काफी आकर्षित हूं'। 
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें