जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी ने क्रिकेट सीखने के लिए खूब पसीना बहाया था। हाल ही में, उन्होंने एक साक्षात्कार में अपने बचपन के दिनों से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा।