फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTRL Movie: अनन्या पांडे बोलीं- विक्रमादित्य मोटवानी के साथ काम करना सपना था, 'उड़ान' से हूं उनकी फैन

Sat, 07 Sep 2024 01:37 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीटीआरएल' में दिखाई देंगी। अनन्या ने बताया कि वो मोटवानी की फैन हैं और उनके साथ काम करना सपना था।
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनन्या पांडे ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी सीरीज 'कॉल मी बे' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अनन्या जल्द ही फिल्म 'सीटीआरएल' में भी नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। अनन्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज से पहले उन्होंने विक्रमादित्य के साथ काम करने को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।

विज्ञापन


Selena Gomez: सेलेना सबसे कम उम्र की अरबपतियों में शामिल, ब्यूटी ब्रांड की सफलता से हासिल किया नया कीर्तिमान

'उड़ान' फिल्म के बाद से ही उनकी फैन हूं: अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वो विक्रमादित्य मोटवानी की 'उड़ान' फिल्म देखने के बाद से ही उनकी फैन हैं और जब मोटवानी ने अपनी फिल्म 'सीटीआरएल' में काम करने के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था। बता दें कि विक्रमादित्य उड़ान के अलावा लुटेरा और ट्रैप्ड भी बना चुके हैं। इन फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





Stree 2: क्या सच में 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' से कॉपी किया गया 'स्त्री 2' का पोस्टर? आरोप पर निर्देशक ने दी सफाई

4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
अनन्या ने कहा कि मोटवानी के साथ काम करना उनका सपना था और बहुत वक्त तक तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि वाकई में विक्रमादित्य ने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। अनन्या ने यह भी बताया कि उड़ान एक ऐसी फिल्म है, जो उनकी और उनकी मां की साथ में बैठकर देखने वाली पसंदीदा फिल्म है। बता दें कि 'सीटीआरएल' एक साइबर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विहान समत भी अभिनय किया है। इसे 4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Stree 2 Box Office: मैडॉक के आंकड़ों में 'गदर 2' से आगे निकली 'स्त्री 2', ट्रेड के मुताबिक कुछ और ही है तस्वीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें