अभिनेता जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'देवरा' है। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा: पार्ट-1 में जूनियर एनटीआर का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।