नेटफ्लिक्स के इस कार्यक्रम में जिन प्रमुख कार्यक्रमों की झलकियां होने की जानकारी मिली है, उनमें ‘ब्रिजरटॉन’, ‘द क्राउन’, ‘कोबरा काइ’, ‘काउब्वॉय बेपॉप’, ‘द सैंडमैन’, ‘द विचर’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ आदि शामिल हैं। इनके अलावा ‘आर्मी ऑफ थीव्स’, ‘बिग माउथ’, ‘कोलिन इन ब्लैक एंड व्हाइट’, ‘एमिली इन पेरिस’, ‘ला कासा डि पापेल’, ‘ओजार्क’ और ‘सेक्स एजूकेशन’ की झलकियां और इन पर बातचीत भी इस दिन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स के कार्यक्रमों को देखते रहे और इन्हें पसंद करते दर्शक इन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल और ट्विटर व ट्विच पर भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे देख सकेंगे। इस दौरान नेटफ्लिक्स पर आने वाली भारतीय और कोरियन सीरीज को लेकर भी अलग से एक खास सेक्शन रखा गया है।