फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: 'लोग गुजर जाते हैं, हम कौन सा जिंदा हैं', क्या करण जौहर को आ रही है सुशांत की याद

Wed, 25 Aug 2021 08:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें मौत को लेकर कुछ बातें कहीं गई हैं।
फैंस को लग रहा है कि कहीं न कहीं करण सुशांत सिंह को याद कर रहे थे।
विज्ञापन
करण जौहर, सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें मौत को लेकर कुछ बातें कहीं गई हैं। इसे पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि करण को किसी की मौत का बेहद अफसोस है। नोट तेजी से वायरल हो रहा हैं, क्योंकि लोगों को नोट पढ़ने के बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की याद सता रही है।

विज्ञापन


करण ने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा है कि " कोई गुजर गया...फिर आपने अफसोस वाला बटन दबा दिया...वही 'लाइफ इज टू शॉर्ट' वाली बात हजारों बार दोहराने लगे। गिले शिकवे मिटाने का जिक्र भी हुआ। फिर अचानक आपने अपने बारे में बुराई सुनी और आपने भी वही किया! बुराई! वाह! जनाब लोग गुजर जाते हैं …रोज…पर हम कौन सा जिंदा हैं?

Trending Videos
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
इस नोट को पढ़ने के बाद फैंस को लग रहा है कि कहीं न कहीं करण सुशांत सिंह को याद कर रहे थे। हालांकि सुशांत की मौत के बाद करण ने खुद को सोशल मीडिया से बिलकुल अलग कर लिया था। क्योंकि ट्रोलर्स ने करण को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट का आप्शन बंद कर दिया था।

हाल ही में करण की शेरशाह रिलीज हुई है। अब वह अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ साथ वह OTT पर बिग बॉस भी करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें