फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz-Veer Pahariya: वीर-हरनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाई मुहर? मिस यूनिवर्स के कमेंट ने बढ़ाई हलचल

Sun, 03 Dec 2023 05:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च में एक साथ दिखाई दिए हरनाज संधू और वीर पहारिया की डेटिंग अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी थी। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब मिस यूनिवर्स ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ कमेंट किया है, जिसने फिर से इन अटकलों को हवा दे दी हैं।
विज्ञापन
हरनाज, वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया पर अपने हुस्न का जादू चलाने के बाद साल 2021 में 'मिस यूनिवर्स' का ताज अपने सिर सजाने वाली हरनाज संधू अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दरअसल, हरनाज को उनके अचानक बढ़े वजन के लिए खूब ट्रोल किया जाता है, लेकिन इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी आए दिन चर्चा बटोरती हैं। हरनाज संधू की जिंदगी में 'इश्क का टेलीफोन' बजने की अफवाह तब से उड़ रही है, जब से वह 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' लॉन्च के दौरान वीर पहारिया के साथ पहुंची थीं। इवेंट में पहुंचकर दोनों ने डेटिंग की खबरों को हवा दी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ कि नेटिजन्स का मानना है की ये अफवाहें बिल्कुल सच हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स को हुआ यकीन
मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च में एक साथ दिखाई दिए हरनाज संधू और वीर पहारिया की डेटिंग अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी थी। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब मिस यूनिवर्स ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ कमेंट किया है, जिसने फिर से इन अटकलों को हवा दे दी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर अभिनेता वीर पहारिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करती हैं। एक तस्वीर पर तो हरनाज संधू ने कमेंट कर लिखा, 'जंगल में सिर्फ और सिर्फ एक ही राजा होता है।' इस तरह के कमेंट्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ये दोनों सच में डेटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


फैंस कमेंट कर लगा रहे रिश्ते पर मुहर
सोशल मीडिया पर वीर पहारिया के कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिन पर हरनाज संधू ने कमेंट किए हैं। नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय व्यक्त की और इस रिश्ते पर मुहर लगाई। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मुझे लगता है कि वे डेटिंग कर रहे हैं क्योंकि वीर पहारिया  भी हरनाज की पोस्ट पर कमेंट करते हैं।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'ओह हाँ, मैंने देखा कि मुझे लगता है कि वे... डेटिंग कर रहे हैं।' एक अन्य ने कहा, 'हो सकता है कि वे एक साथ कोई प्रोजेक्ट कर रहे हों।' बता दें, कहा जाता है कि वीर पहारिया पहले सारा अली खान को डेट कर रहे थे।  गौरतलब है कि वीर और शिखर पहारिया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।
विज्ञापन

Animal Success: एनिमल की ताबड़तोड़ कमाई का जश्न मनाते दिखे रणबीर कपूर, तस्वीरें वायरल

इस फिल्म में नजर आएंगे वीर पहारिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहारिया अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ऐसा कहा जाता है कि 'स्काई फोर्स' की कहानी प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले के इर्द-गिर्द घूमती है।  
Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें