फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर असमिया गायक अरुण दास का निधन, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 03 Dec 2023 02:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर असमिया गायक अरुण दास का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन
असमिया गायक अरुण दास - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर असमिया गायक अरुण दास का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। गायक ने आज रविवार की सुबह करीब 4:45 बजे अंतिम सांस ली। गायक के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। अरुण दास की निधन की खबर से असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा को भी गहरा झटका लगा है, जिसके बाद उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने साझा किया नीना गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव, कहा- उनकी ईमानदारी असर डालती है

कई शानदार गीतों को दी आवाज
गायक ने कई शानदार गानों को अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है। अरुण दास ने 'तुमी जानू जाना सुन', 'किमन मोरोम तुमाले', 'जासिसिलु गोपोन गोपोन' और अन्य जैसे लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी। वे अपनी कला में निपुण थे और उनकी आवाज उनके प्रशंसकों को खुशी और दुख दोनों में संतुष्ट करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' सुनकर भावुक हुए शाहरुख खान, बताया- 'गाना सुनने के बाद आई माता-पिता की याद' 

सीएम हिमंत बिस्वा ने जताया शोक
गायक के जाने के बाद भी प्रशंसक हाथों में गिटार और दिल में उनकी प्रस्तुति के साथ मंच पर उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन को कभी नहीं भूलेंगे। वहीं गायक के निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रिय गायक अरुण दास के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

Animal: 'भारतीय सिनेमा के इतिहास को किया शर्मसार...,' रणबीर कपूर की एनिमल पर बरसे गीतकार स्वानंद किरकिरे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें