गदर फिल्म अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पिछले साल ही वह फिल्म 'गदर 2' में नजर आई थीं, जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का दूसरा भाग था। अब उन्होंने 'गदर' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'गदर 3' को लेकर बात की है और इसका हिस्सा होने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए एक शर्त भी रखी है।
स्क्रिप्ट से खुश होने पर ही गदर 3 के लिए हामी भरेंगी
अभिनेत्री ने बीते शनिवार यानी 22 जून को, अपने एक्स अकाउंट पर कोई भी सवाल पूछने का एक सत्र रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या 'गदर 3' में उनका स्क्रीनटाइम बढ़ाया जा सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह फिल्म के लिए हां तभी कहेंगी, जब वह स्क्रिप्ट से पूरी तरह खुश होंगी। अभिनेत्री ने आगे कहा कि 'गदर 2' एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसको फिल्म के मूल कहानी के अनुसार ही बनाया गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को पसंद किया जाए तो इसे प्राथमिकता देना जरूरी होता है। एक अभिनेता के तौर पर स्वार्थी ना हो कर फिल्म को प्राथमिकता देना जरुरी होता है।
Sara Ali Khan: दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं सारा अली खान, जानकर हुईं हैरान, बोलीं- अब मैं लोगों को बताउंगी
निर्देशक अनिल शर्मा को बताया परिवार के जैसा
एक और सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने निर्देशक के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वह उनके लिए परिवार के जैसे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "हमारे रचनात्मक मतभेद फिल्म की बेहतरी के लिए हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति हमारा सम्मान और लगाव, इससे कहीं ज्यादा गहरा है। इसलिए, अगर गदर 3 को लेकर हम दोनों ही संतुष्ट रहे ,तो इस फिल्म में काम करना मेरे लिए खुशी की बात होगी।"
Siddharth Mallya Wedding: सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन से लंदन में की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर
'हमराज 2' में आएंगी नजर
इस दौरान अभिनेत्री ने अपने अगले फिल्म की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्मों में 'हमराज 2' शामिल है, जो उनकी साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हमराज' का सीक्वल है। उन्होने बताया कि फिलहाल ये फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन वाले चरण में है। उन्होंने निर्देशक-जोड़ी अब्बास-मस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि स्क्रिप्ट का काम पूरी तरह से जारी है। बताते चलें कि अमीषा ने साल 2000 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।
22 साल पहले शाहरुख की फिल्म से काटा गया था जिब्रान खान का सीन