फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : एनटीए ने आईसीएआर परीक्षा के लिए योग्यता मानदंड में दी छूट, नॉन एक्रीडेट कॉलेज किए शामिल

Mon, 23 Aug 2021 06:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आईसीएआर परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में बड़ी छूट दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2021 है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आईसीएआर परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में बड़ी छूट दी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि गैर-मान्यता प्राप्त/ कार्यक्रमों के छात्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए - पीजी) और एआईसीई - जेआरएफ/ एसआरएफ (पीएचडी) में शामिल होने के लिए भी पात्र होंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2021 है।

विज्ञापन


एजेंसी ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी की स्थिति और आवेदक विश्वविद्यालयों पर इसके प्रभाव को देखते हुए,  ICAR ने निर्णय लिया है कि उन गैर-मान्यता प्राप्त कॉलेजों / कार्यक्रमों के छात्र, जहां स्व-अध्ययन रिपोर्ट (एसएसआर) मान्यता के लिए 17 अगस्त, 2021 को या उससे पहले परिषद को प्रस्तुत किया गया है, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एआईईईए में उपस्थित हो सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देखें। वहीं आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां http://icar.nta.ac.in/ पर क्लिक करें। 
विज्ञापन


एआईईईए (यूजी) के लिए प्रवेश परीक्षा 07, 08 और 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एआईईईए (पीजी) और एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किए जाएंगे। बता दें कि जो लोग परीक्षा पास करेंगे और मेरिट सूची में जगह बनाएंगे, उन्हें काउंसलिंग सत्र के लिए उपस्थित होना होगा। एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

स्नातक स्तर के लिए, यह ढाई घंटे की परीक्षा होगी और पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ के लिए, यह दो घंटे की परीक्षा होगी। यूजी स्तर की परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, पीजी स्तर की परीक्षा में 160 और जेआरएफ / एसआरएफ परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


एनटीए आईसीएआर एआईईईए 2021 के लिए आवेदन ऐसे करें

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
  • चरण 3: नए पंजीकरण पर क्लिक करें, विवरण भरें।
  • चरण 4: फॉर्म भरें, फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें एवं फॉर्म जमा करें। 
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें