अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यह पात्रता मानदंड केवल नीट 2021 के लिए आवेदन करने हेतु निर्धारित की गई है और यह किसी कॉलेज या चिकित्सा संस्थान के लिए विशिष्ट नहीं है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों / संस्थानों में बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कॉलेजों / संस्थानों / डीम्ड विश्वविद्यालयों से पात्रता मानदंड की जांच करें।