एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक किसी अभ्यर्थी का एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि उस परीक्षा में बैठने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों के अंक उससे कम आए हैं। यही कारण है कि हर सेशन के टॉपर को 100 पर्सेंटाइल मिलते हैं।
पर्सेंटेज का मतलब, हर विषय में 100 में से अभ्यर्थी को कितने अंक मिले हैं। वहीं पर्सेंटाइल का अर्थ होता है कि कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों के अंक आपसे कम हैं। यदि आपने 90 फीसदी अभ्यर्थियों से अधिक अंक हासिल किए हैं, तो आपका पर्सेंटाइल 90 फीसदी होगा।
100 X सत्र में कितने अभ्यर्थियों के अंक आपसे कम आए हैं/ सत्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या।
उदाहरण के तौर पर यदि किसी छात्रों को 70 फीसदी अंक मिले और उससे कम पर्सेंटेज लाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15000 है, वहीं सत्र में उपस्थित कुल अभ्यर्थियों की संख्या 1800 है। तो आपका पर्सेंटाइल 100x15000/18000=83.33 फीसदी होगा।
यह भी पढ़िए - जेईई मेन 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, दिल्ली व यूपी ने दिया एक टॉपर